जी डॉक्टर साहब...
क्या नाम है आपका?
मीनू...
एज कितनी है?
बयालीस...
हाथ दिखाओ... हां, अभी कैसा है? शूगर टैस्ट कराया आपने?
शूगर टैस्ट कराया था, पांच-छः दिन पहले कराया था...
अच्छा...
तो ११७, ठीक है, नॉर्मल है...
अच्छा...
लेकिन मेरे को बहुत कमजोरी महसूस होती है, बहुत ज्यादा... पैरों में दरद रहता है... खड़ा भी नहीं हुआ जाता...
पहले जो दवा दी थी उससे आराम है?
हां...
कितने दिन ली थी दवा...
काफी दिन ली थी, जो आपने दी थी वो सारी ले ली थी...
अच्छा... करीब दो महीने करी थी...
हां...
दो महीने करी थी... उसके बाद शूगर टैस्ट कराया था आपने?
हां टैस्ट कराया था, एक बार बढ़ गया था तो ग्लूकोस चढ़ा दिया डॉक्टरों ने, मेरे वो हो गई थी, बुखार...
अच्छा...
टाईफाईड हुआ था...
अच्छा...
उससे तो कमजोरी आ गई... ग्लूकोस चढ़वा लिया तो मेरे पे शूगर बहुत बढ़ गई थी...
अच्छा...
हां... तो उसके बाद गोली लेती थी, ............ कौन सी, डॉक्टरों ने दी थी, फिर नॉर्मल आई...
अच्छा...
वैसे बहुत आराम है...
अच्छा...
वैसे भी बहुत आराम है...
ठीक है... अभी क्या परेशानी हो रही है?
मेरे पैरों में दरद है और खुशकी नहीं जा रही...
पैरों में?
ना सारे शरीर में है...
पूरे शरीर में है...
हां...
कब से?
पहले आई थी ना आपके पास, जब आपने दवाई दी थी, तब तो आराम आ गया, फिर हो गई...
अच्छा... अच्छा... तो कैसे, दिखाओ, दाने होते हैं या...
कभी-कभी कई तरीके से महसूस होती है... जैसे इसको खुजा लूं तो भरते ही नहीं बहुत दिन तक...
अच्छा...
और पूरे शरीर में बहुत जगह पर दाने होते हैं...
अच्छा...
अंदर नहीं हैं अभी...
तो ये तो खुजली कर ली आपने तो ऐसा हो गया...
हां-हां...
नहीं तो ये क्या दब जाते हैं... निशान जो होता है...
हां जी...
निशान जो होते हैं, ये दब जाते हैं?
नहीं ये तो बहुत दिन का हो रहा है...
या...
ठीक ही नहीं हो रहा...
अच्छा... और भी कहीं पर हैं?
हां, कई जगह हैं...
अच्छा... तो जब हों तो खारिश मत करना...
अच्छा...
ठीक है...
हूं...
और आपको शूगर है तो मीठी दवा तो आपको दे नहीं सकते...
अब तो नार्मल है... खा सकती हूं...
नहीं, फिर भी मीठा तो आपको अवाईड करना ही है... ठीक है ना?
आंखों से धुंधला-धुंधला दिखने लग गया है बहुत ज्यादा...
अच्छा... शूगर की वजह से आईज़ पर भी फरक पड़ता है...
हां...
तो एक बार आंखों की जांच करवा लेना आप...
सिर में भी बहुत दर्द रहता है मेरे... पीछे से भी एकदम दर्द होता है...
अच्छा...
उससे आंखें भी कमजोर हो रही हैं और फिर कमजोरी वैसे भी बहुत है...
हूं... तो एक तो आपका ये स्किन पे होता है बार-बार इसे खत्म करना जरूरी है...
हां-हां...
ठीक है... और एक ये टैब्लेट अभी आपको लेनी ही लेनी है... चंद्रप्रभावटी...
अच्छा...
ठीक है... दो सुबह लेनी है, दो शाम को लेनी है... इससे जो शूगर की वजह से वीकनैस, पैरों में दर्द और बाकी जो साईड इफैक्ट होते हैं ना शूगर की वजह से...
होता रहता है...
वो सब नहीं होगा...
थोड़ा बोल लूं या जीना चढूं मैं जैसे... दम उखड़ने लगता है जैसे...
हां...
उठो या कुछ करो तो मेरा दम, हांफने लगता हो जैसे...
जी...
ठीक है...
ऊपर देखो... नीचे देखो... ठीक...
घबराहट हो जाती है एकदम से...
ये आप लेते रहो... दो महीने तक रैगुलर लेनी है आपको... ठीक है... और स्किन के लिये ये है, ये पाउडर है सारी दवाईयां, ये आपको सारी मिला लेनी हैं एक में...
ठीक है...
ठीक है...
हां...
आधा चम्मच सुबह लेनी है, खाली पेट, पानी के साथ, आधा चम्मच शाम को लेनी है... ठीक है...
हां...
एक महीने तक आप ले लेना...
.............................. (Background traffic voice)
हां-हां...
फिर इसमें जखम भी बन जायेंगे...
हां-हां...
खारिश भी बहुत है...
बहुत सारी दवाईयां हैं, पीने की भी दवाई है, लेकिन आपको, आप डायबटिक हैं तो इससे आपको मीठी कोई दवाई नहीं दे सकते... है ना, इसलिये आपको ये पीने की दवाई...
देख लो, शूगर तो बहुत दिन से है...
इसलिये आपको...
११७ थी, उससे ज्यादा नहीं थी, खाना खाने के बाद...
इससे आपको बिल्कुल आराम हो जायेगा... ये आपको लेनी है आधा-आधा चम्मच लेनी है सुबह-शाम... ठीक है... खटाई नहीं खानी है और मिर्च मसाले कम लेने हैं... ठीक है... और शूगर का तो आपको पता ही है... चावल बन्द...
खात्ते ही नहीं, परहेज करते हैं पूरा...
हां, सलाद खाओ... ठीक है...
तेल नहीं आया इसका?
दर्द का...
हां...
अभी लिख देती हूं...
डॉक्टर साहब कमजोरी बहुत हो रही है... मेरी आंखों में भी, सर में भी दरद रहता है...
नहीं ठीक हो जायेगा उससे... आराम हो जायेगा...
ये पी लें, इसको गुनगुना करके, रात को सोते समय लगाना है और सुबह नहाने के बाद लगाना है... ठीक है...
बैठे रहो... बैठे रहो...
बैठ जाओ...